लैब टेक्नीशियन करता था ऑपरेशन... ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम का मामला, 4 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में मौजूद एक प्राइवेट नर्सिंग होम में बिना डिग्री वाला डॉक्टर गॉल ब्लैडर के मरीजों का ऑपरेशन कर रहा था. जिसके चलते कई मरीजों की जान जा चुकी थी. शिकायत मिलने बाद पुलिस ने जांच की और डॉक्टर नीरज अग्रवाल, उसकी पत्नी पूजा अग्रवाल, डॉक्टर जसप्रीत और ओटी टेक्निशियन महेंद्र को गिरफ्तार किया.
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक निजी नर्सिंग होम में बिना डिग्री वाला डॉक्टर गॉल ब्लैडर के मरीजों का ऑपरेशन कर रहा था. बताया जा रहा है कि इस वजह से अब तक कई मरीजों की जान भी जा चुकी है. पुलिस ने नर्सिंग होम के हेड उसकी पत्नी और एक MBBS डॉक्टर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में डॉक्टर नीरज अग्रवाल, उसकी पत्नी पूजा अग्रवाल, डॉक्टर जसप्रीत और ओटी टेक्निशियन महेंद्र को गिरफ्तार किया है. इनमें नीरज MBBS और जसप्रीत MBBS (MS) सर्जन हैं. डॉक्टर नीरज की पत्नी पूजा असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी.
नर्सिंग होम में लैब टेक्नीशियन करता था ऑपरेशन
मौके से पुलिस ने हेल्थ सेंटर से काफी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, एक्सपायरी सर्जिकल ब्लेड, अलग-अलग पेशेंट के प्रिसक्रिप्शन कई बैंक की 47 चेक बुक, 56 एटीएम कार्ड समते 6 क्रेडिट कार्ड मशीन बरामद की हैं. यहां एक सप्ताह पहले एक मरीज की मौत हुई थी. इसके बाद मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
सर्जरी के दौरान कई मरीजों की मौत हो चुकी है
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इस नर्सिंग होम की पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं. हर शिकायत में मरने वाले मरीज की सर्जरी की गई थी, पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. 2022 में भी एक महिला की मौत सर्जरी के बाद हुई थी. जिसे प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि डॉक्टरों ने प्रसव बिना ही सर्जरी कर दी थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








