
लेह-लद्दाख की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा... LG कविंद्र गुप्ता ने सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की
AajTak
लेह में नॉर्दर्न कमांड के GOC-in-C लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उपराज्यपाल कवींदर गुप्ता से मुलाकात कर लेह की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की. बैठक में सेना और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय, शांति बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर जोर दिया गया. दोनों पक्षों ने सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C), लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आज लद्दाख के उपराज्यपाल कवींदर गुप्ता से मुलाकात की और लेह में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा, उभरती चुनौतियां और शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए नागरिक प्रशासन और सेना के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.
दोनों पक्षों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों और सहयोग की अहमियत को पर जोर दिया. उपराज्यपाल ने सीमाओं की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सेना की भूमिका की सराहना की, जबकि GOC-in-C ने संघ शासित प्रदेश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में सेना की प्रतिबद्धता दोहराई.
यह भी पढ़ें: लेह में 3 दिन बाद कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील, जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक के PAK कनेक्शन की जांच तेज
बैठक में नॉर्दर्न आर्मी कमांडर, GOC 14 कॉर्प्स, मेजर जनरल दलबीर सिंह और कर्नल विकास वसीष्ट (नॉर्दर्न आर्मी कमांडर के डिप्टी मिलिट्री एडवाइजर) भी मौजूद थे.
सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया
स्टेटहुड की मांग करने वाले सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लद्दाख में हालात बिगड़ने की संभावना है. उनके समर्थक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच सोनम वांगचुक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








