
लेह में बहुत सर्दी होती है... सुनते ही युवक ने बना लिया किडनैप होने का बहाना, 5000 रुपये की फिरौती भी मांगी
AajTak
बिहार के कुछ युवक मजदूरी करने के लिए दिल्ली से लेह जा रहे थे. इस दौरान वो लेह में बहुत सर्दी होने के बारे में बातचीत कर रहे थे. इतना सुनते ही एक युवक बहुत डर गया और वो वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर वहां से भाग गया. उसने खुद के किडनैप होने की फर्जी कहानी भी गढ़ ली. दिल्ली पुलिस ने युवक का पता लगा लिया है.
बिहार के रहने वाले एक युवक ने अपने फर्जी अपहरण की साजिश रची. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि 19 साल का ये युवक अपने दोस्तों के साथ काम करने के लिए लेह नहीं जाना चाहता था. पुलिस ने केशोपुर सब्जी मंडी इलाके से युवक का पता लगा लिया.
पुलिस के मुताबिक, सूरज (19) अपने दोस्त विमलेश शाह और गोलू के साथ बिहार के चंपारण से दिल्ली आया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रेलवे डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि सूरज ने पुलिस पूछताछ में कहा कि वो अपने दोस्तों के साथ लेह जा रहा था क्योंकि वहां मजदूरी में अच्छे रुपये मिलते है.
उन्होंने बताया कि इन दोस्तों का ये ग्रुप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेह के लिए रवाना होने वाला था. डीसीपी ने कहा, "सूरज तब डर गया जब उसके दोस्त गोलू और विमलेश शाह ने लेह के ठंडे मौसम के बारे में चर्चा करना शुरू किया. इसलिए वो वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर वहां से भाग गया."
किडनैपिंग के बारे में पुलिस को कैसे बताया?
इसके बाद सूरज केशोपुर मंडी पहुंचा और अपने भाई को मैसेज किया कि उसका अपहरण कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि फिर उसने उसे रिहा करने के लिए 5,000 रुपये की फिरौती भेजने को कहा. उन्होंने बताया कि इसके बाद सूरज के भाई ने शाह को फोन किया और संदेशों के बारे में बताया. इसके बाद शाह ने तुरंत सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को सूचना दी और हमने उनसे संपर्क किया.
अधिकारी ने बताया, "हमें एक्स पर एक शिकायत मिली थी जिसमें दिल्ली पुलिस को टैग किया गया था. सोशल मीडिया सेल ने आवश्यक कार्रवाई के लिए संदेश को जीआरपी रेलवे को भेज दिया. अपहरण की एफआईआर दर्ज करने के बाद तुरंत एक टीम बनाई गई और बचाव अभियान शुरू किया गया."

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











