
लेबनान से इजरायल में घुस रहे थे हिज्बुल्लाह के दो ड्रोन, IDF ने मार गिराया
AajTak
आईडीएफ ने कहा, 'कुछ समय पहले, लेबनान से इजरायली क्षेत्र की ओर आ रहे दो UAV को इजरायली वायुसेना ने रोक दिया था. यूएवी इजरायली क्षेत्र में नहीं घुस पाए. किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.'
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायली सेना की मानें तो हिज्बुल्लाह लेबनान से ड्रोन (UAV) इजरायल की सीमा में भेज रहा है. शनिवार को इजरायली सुरक्षा बलों ने कहा कि उसने हिज्बुल्लाह की तरफ से भेजे गए दो यूएवी का रास्ता रोक दिया और उन्हें मार गिराया.
इजरायल में घुसने की कोशिश कर रहे थे UAV
आईडीएफ ने कहा, 'कुछ समय पहले, लेबनान से इजरायली क्षेत्र की ओर आ रहे दो UAV को इजरायली वायुसेना ने रोक दिया था. यूएवी इजरायली क्षेत्र में नहीं घुस पाए और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.'
इजरायली सुरक्षा बलों ने कहा, 'हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन की ओर से दागे गए लगभग 40 प्रोजेक्टाइल्स ने आज (शनिवार, 12 अक्टूबर) लेबनान से इजरायल में प्रवेश किया. आईडीएफ हिज्बुल्लाह द्वारा पैदा किए जा रहे खतरे के खिलाफ इजरायल और उसके लोगों की रक्षा करता रहेगा.'
हिज्बुल्लाह ने हाइफा में दागीं मिसाइलें
ईरान-समर्थित लेबनानी आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह ने शनिवार को हाइफा के दक्षिण में मिसाइलें दागीं. इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि हिज्बुल्लाह के दागे गए लगभग 230 प्रोजेक्टाइल लेबनान से इजरायल में प्रवेश किए हैं. आईडीएफ का कहना है कि वे अपनी सीमा की रक्षा के लिए सतर्क हैं.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










