
लेबनान में इजरायल ने फिर की एयरस्ट्राइक... हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ तबताबाई की मौत
AajTak
इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने रविवार को पुष्टि करते हुए कहा कि उसने हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हायथम अली तबताबाई को मार गिराया है. हालांकि हिज्बुल्लाह की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
इजराइली सेना ने दक्षिणी बेरूत में एक बार फिर हवाई हमला किया है. इस हमले में सेना ने हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ को निशाना बनाया है. इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने रविवार को पुष्टि करते हुए कहा कि उसने हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हायथम अली तबताबाई को मार गिराया है. हालांकि हिज्बुल्लाह की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
यह हमला समूह के नेतृत्व के लिए पिछले कुछ महीनों में सबसे महत्वपूर्ण झटकों में से एक माना जा रहा है. हमले ने दाहीये जिले की मुख्य सड़क को प्रभावित किया. धमाके के बाद लोग इमारतों से भागे और इलाके में अफरातफरी मच गई.
बता दें कि लेबनान के हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच युद्ध 8 अक्टूबर को शुरू हुआ था. ये युद्ध तब शुरू हुआ जब हिज्बुल्लाह ने गाजा में अपने फिलिस्तीनी सहयोगियों पर दबाव को कम करने के लिए लेबनानी पक्ष का समर्थन किया था. इस युद्ध ने तब तेजी पकड़ ली जब तेल अवीव ने सितंबर में पेजर्स ऑपरेशन को अंजाम दिया.
IDF के अनुसार, तबताबाई 1980 के दशक से हिज्बुल्लाह का सक्रिय ऑपरेटर था. उसने हिज्बुल्लाह की विशेष रेडवान फोर्स बनाई, सीरिया में ऑपरेशन की निगरानी की और समूह की सैन्य ताकत बढ़ाई. पिछले साल के युद्ध और ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोस के बाद उसने इजरायल-लेबनान सीमा पर लड़ाई का नेतृत्व किया और बाद में हिज्बुल्लाह का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बना.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










