
लेबनान को गाजा बनाने पर जुटा इजरायल, ताबड़तोड़ हमलों से दहल गया हिज़्बुल्लाह, पढ़ें दुश्मनी की पूरी कहानी
AajTak
इजरायल–हिज़्बुल्लाह संघर्ष के चलते इजरायल ने लेबनान पर हवाई और जमीनी हमले तेज कर दिए हैं. 50 से अधिक नागरिकों की मौत होने की खबर है साथ ही बड़ी तादाद में लोग जख्मी हुए हैं और हजारों लोग विस्थापित. मध्य पूर्व में संकट गहरा रहा है. जानें इस संघर्ष की पूरी सिलसिलेवार कहानी.
Israeli airstrikes Lebanon: मीडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अब इजरायल का पूरा ध्यान लेबनान पर केंद्रित हो गया है. हाल के दिनों में ग्राउंड इंटेलिजेंस और हवाई हमलों में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई है. यह हमला उस समय तेज हुआ जब हिज़्बुल्लाह समूह ने मिसाइलों और ड्रोन के ज़रिए इजरायल पर हमले शुरू किए. इसके बाद इजरायल ने सैन्य जवाबी कार्रवाई के तहत लेबनान में एयरस्ट्राइक और बॉर्डर पर जमीनी तैनाती बढ़ा दी है.
इस नई टक्कर को व्यापक संघर्ष का हिस्सा माना जा रहा है, जो गाजा और ईरान के बाद एक नया मोड़ ले चुका है. लेबनान की सीमाओं पर दोनों पक्षों के बीच सीज़फायर लंबे समय तक नहीं टिक पाया और यह संघर्ष तेज़ हो गया है.
बेरूत के दक्षिणी इलाकों में बुधवार को जोरदार धमाके की आवाज़ सुनी गई और कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद आसमान में लड़ाकू विमान मंडराते दिखाई दिए. इज़रायली हमलों के तेज होने के साथ ही शहर के दक्षिणी उपनगर एक बार फिर संघर्ष का केंद्र बन गए हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.
लेबनान और इजरायल के बीच तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब ईरान समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह ने लगातार दूसरे दिन इज़रायल पर मिसाइलें दागीं. इसके जवाब में इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में ज़मीनी सैनिक भेजे और कई शहरों व कस्बों पर हवाई हमलों की श्रृंखला शुरू कर दी. दोनों पक्षों के बीच सीमा पार गोलाबारी ने पूरे क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की ओर धकेल दिया है.
इज़रायली सेना ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान के 16 गांवों के निवासियों को तत्काल इलाका खाली करने की चेतावनी दी. सेना का कहना है कि इन इलाकों में हिज़्बुल्लाह की गतिविधियां बढ़ी हैं. वहीं हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने सीमा के पास मेटुला क्षेत्र में इज़रायली सैनिकों के जमावड़े पर रॉकेट दागे. संगठन ने कहा कि यह कार्रवाई बेरूत के दक्षिणी उपनगरों सहित दर्जनों लेबनानी शहरों पर हुए इज़रायली हमलों के जवाब में की गई है.
दो दिनों में कई हमले पिछले दो दिनों में इजरायली वायु सेना और जमीनी बलों ने लेबनान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों पर कई हवाई हमले किए. बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, बेका वैली और अन्य इलाकों में धमाके और विस्फोटों की आवाज़ें लगातार सुनी गईं. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़, इन हमलों में कम से कम 50 से 52 लोगों की मौत हुई है और 150 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. इन हमलों के कारण अनेक लोग भागकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने 172 बैलिस्टिक मिसाइल और आठ क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. यूएई के मुताबिक कुल लगभग 750 ड्रोन भी इंटरसेप्ट किए गए हैं. रूस और चीन समर्थन तो दे रहे हैं, लेकिन सैनिक या एयर डिफेंस सिस्टम की खुली मदद नहीं कर रहे हैं. ईरान की सैन्य तैयारी और हमलों की संख्या देखकर यह साफ है कि युद्ध की स्थिति गंभीर है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है.

ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.

सऊदी अरब के अल खज इलाके में ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा नष्ट कर दिया गया है. ये मिसाइल अटैक इस क्षेत्र में जारी संघर्ष में इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाए जाने के बीच हुआ है. ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर वार जारी रखे हैं जहां मिसाइलों व ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ी है. अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन ईरान की रणनीति और प्रॉक्सीज की सक्रियता को रोकना चुनौती बना हुआ है.

ईरान-इजरायल युद्ध की सबसे ताज़ा खबरों में हम आपको बताते हैं कि किस तरह मुजतबा खामनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है. युद्ध के तीव्र होने के साथ डर्टी बॉम्ब के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य पूर्व में भारतीय तेल जहाज फंसे हैं और अमेरिकी सेना भी युद्ध में सक्रिय है. दोनों पक्षों के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में गंभीर तनाव देखा जा रहा है. इस विस्तृत चर्चा में हम प्रमुख मुद्दों जैसे युद्ध के बढ़ते दायरे, राजनीतिक बदलावों, और तेल मार्ग पर अस्थिरता पर भी प्रकाश डालते हैं.







