
लेबनान के उस राहत शिविर से ग्राउंड रिपोर्ट जहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हैं बेसहारा लोग
AajTak
त्रिपोली लेबनान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. यहां उत्तरी और दक्षिणी लेबनान से लोग आ रहे हैं. कई राहत शिविर बनाए गए हैं. इन शिविरों में बच्चों की संख्या देखी जा सकती है.
एक ओर इजरायल ने लेबनान पर हमला बोला है तो दूसरी ओर ईरान ने भी इजरायल पर कई मिसाइलें दागी हैं. लेकिन लेबनान पर इजरायल का हमला नहीं रुक रहा है. बुधवार तड़के भी इजरायल ने लेबनान में कई ठिकानों पर हमला किया. इस तनाव के चलते लेबनान में हजारों की संख्या में लोग बेसहारा हुए हैं. आजतक के संवाददाता अशरफ वानी उस राहत शिविर पहुंचे जहां हमलों से प्रभावित लोग भारी संख्या में पहुंचे हैं...
राहत शिविर में बच्चों की भारी संख्या...
इजरायल के हमलों के बाद लेबनान में बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं. ज्यादातर लोग त्रिपोली पहुंचे हैं. त्रिपोली लेबनान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. यहां उत्तरी और दक्षिणी लेबनान से लोग आ रहे हैं. कई राहत शिविर बनाए गए हैं. इन शिविरों में बच्चों की संख्या देखी जा सकती है. ये बच्चे शायद इस बात से अनजान हैं कि वो यहां क्यों हैं. लेकिन उनके चेहरे पर हंसी के पीछे एक उदासी देखी जा सकती है.
राहत शिविरों में क्या हैं इंतजाम
अशरफ वानी ने शिविर की एक महिला अधिकारी से भी बातचीत की. उन्होंने बताया, 'हमने यहां 2000 लोगों के लिए व्यवस्था की है, हमारे विस्थापित परिवारों में बहुत सारे बच्चे हैं, हम उनके भोजन और शिक्षा का ख्याल रखते हैं.' उन्होंने बताया कि सैकड़ों की संख्या में लोग अलग-अलग इलाकों से भागकर यहां आ रहे हैं. जितना हो पा रहा है, उनका ख्याल रखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ईरान के मिसाइल अटैक से इजरायल में कहां और कितना हुआ नुकसान, पढ़े- ग्राउंड रिपोर्ट

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








