
लेडी डॉन weds गैंगस्टर: काला जठेड़ी और अनुराधा की शादी पर नजर रखेगी 4 राज्यों की पुलिस, खास कोड से होगी मेहमानों की एंट्री, मेटल डिटेक्टर से गुजरेंगे
AajTak
Delhi Crime News: गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के कई दुश्मन हैं. शादी समारोह स्थल का मुआयना दिल्ली पुलिस स्पेशल और क्राइम ब्रांच की टीम ने कर लिया है. समारोह के दिन सुरक्षा के लिए स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के तकरीबन 150 पुलिसकर्मी तैनात होंगे.
Delhi Crime: द्वारका के संतोष गार्डन में 12 मार्च को गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी गैंगस्टर अनुराधा चौधरी की शादी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है. दिल्ली पुलिस सुरक्षा के लिहाज से 2 मेटल डिटेक्टर लगाए हैं. इस मेटल डिटेक्टर से ही हर मेहमान को गुजर कर जाना होगा.
गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के कई दुश्मन हैं. विरोधी गैंग शादी समारोह में हमला ना कर दे, इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है. हर मेहमान को एक बार कोड दिया जाएगा. ये सिक्योरिटी कोड होगा. इस बार कोड के जरिए ही शादी में एंट्री होगी.
शादी समारोह स्थल का मुआयना दिल्ली पुलिस स्पेशल और क्राइम ब्रांच की टीम ने कर लिया है. समारोह के दिन सुरक्षा के लिए स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के तकरीबन 150 पुलिसकर्मी तैनात होंगे.
शादी में 4 राज्यों की पुलिस और सेंट्रल एजेंसियों की नजर हर मेहमान पर होगी. मेहमानों को खास सिक्योरिटी कोड दिया जाएगा, एंट्री उसी से होगी.
बैंक्वेट हॉल के हर स्टाफ का पहचान पत्र दिल्ली पुलिस ने लिया है. सबकी पहचान की गई है. सिर्फ यही लोग शादी में मौजूद रहेंगे. शादी से पहले द्वारका इलाके से ही 10 मार्च को काला जठेड़ी के 5 शूटर स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए थे, जिनके पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: कैसे हुई मुलाकात, शादी तक पहुंची बात, लेडी डॉन ने खुद खोले गैंगस्टर के राज

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









