
लेडी अफसर प्रियंका बिश्नोई का निधन: जोधपुर में इलाज के बाद बिगड़ गई थी तबीयत, अहमदाबाद सिम्स में तोड़ा दम; CM ने जताया दुख
AajTak
Rajasthan News: प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हजारों पोस्ट कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
SDM Priyanka Bishnoi: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी और जोधपुर एसीएम रह चुकीं प्रियंका बिश्नोई ने करीब 15 दिन चले इलाज के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. प्रियंका बिश्नोई ने जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाया था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के सिम्स ले जाया गया था. परिवार ने जोधपुर के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. कलेक्टर के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है.
RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की इलाज में लापरवाही को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए थे.
मूलत: बीकानेर की रहने वाली प्रियंका बिश्नोई जोधपुर में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात थीं. बीते कुछ दिनों से उनके इलाज में जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा था. प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हजारों पोस्ट कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल ले गए जहां बुधवार की रात प्रियंका की मौत हो गई. इस प्रशासनिक अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की मौत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख प्रकट किया है.
CM ने 'X' पर लिखा, ''राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह शोक सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें.''
बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूरे मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं, इस पूरे मामले पर डॉ. एस.एन मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. भारती सारस्वत ने कलेक्टर के आदेश पर पांच डॉक्टरों की टीम गठित की. इस कमेटी में स्त्री एवं प्रसूति विभाग से डॉ. रंजना देसाई, मेडिसिन से डॉ. इंदू थानवी, सर्जरी से डॉ. विजय शर्मा,एनेस्थीसिया से डॉ. नवीन पालीवाल, न्यूरोलॉजी से डॉ. शुभकरण खिचड़ को शामिल किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









