
लुधियाना: पत्नी को डिनर पर ले गया, DJ पर डांस किया, फिर सुपारी किलर से करा दिया कत्ल, पति समेत 7 गिरफ्तार
AajTak
लुधियाना में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आलोक मित्तल ने अपनी पत्नी की सुपारी देकर हत्या करवा दी. उसने पहले पत्नी को डिनर कराया, फिर डांस किया और बाद में 2.5 लाख रुपये की सुपारी देकर उसे मरवा दिया. पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आलोक मित्तल समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
लुधियाना पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि खुद उसका पति ही मास्टरमाइंड निकला. इस हत्या के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आलोक मित्तल समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने बताया कि आलोक मित्तल का एक महिला से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी. इससे बचने के लिए आलोक ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची. उसने 2.5 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई, जिसमें से 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे और बाकी पैसे बाद में देने थे.
2.5 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई हत्या
हत्या से पहले आलोक अपनी पत्नी को डिनर पर ले गया, फिर डीजे पर डांस किया और बाद में सुपारी किलर्स से उसकी हत्या करवा दी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है.
पुलिस जांच में पता चला है कि आलोक पहले भी दो बार अपनी पत्नी को मारने की साजिश रच चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया था. इस बार उसने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस की जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया और आरोपी को उसकी प्रेमिका समेत गिरफ्तार कर लिया गया.
महिला की हत्या के आरोप में पति समेत 7 गिरफ्तार

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







