
लुटेरे ने सिर पर पिस्तौल तान फोन-चेन छीना, फिर भी शख्स खाता रहा चिकन
AajTak
टीम इंडिया के लेजेंडरी खिलाड़ी एम एस धोनी दबाव के क्षणों में भी कूल रहने के लिए विख्यात रहे हैं. कुछ इसी तरह की कूलनेस के चलते एक शख्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लूटपाट के बीच भी शांति से खाना खाते हुए इस शख्स का वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. (फोटो क्रेडिट: Real Violence For Knowledge 2 / YouTube)
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर के पास एक पिस्तौल है. वो हवा में पिस्तौल लहराता है और रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों से उनके कीमती सामान को मांगता है. इस दौरान ये शख्स आराम से चिकन विंग्स को खाते हुए देखा जा सकता है. (फोटो क्रेडिट: Real Violence For Knowledge 2 / YouTube)
ये चोर इसके बाद इस शख्स के पास भी पहुंचता है और इसकी चेन खींच लेता है लेकिन ये व्यक्ति ना तो घबराता है और ना ही किसी तरह का विरोध दर्ज कराता है. ये व्यक्ति बिना प्रतिक्रिया के अपने खाने में मशगूल है. चोर भी ये देखकर हैरान रह जाता है कि इस व्यक्ति को अपने खाने के अलावा किसी चीज की परवाह नहीं थी. (फोटो क्रेडिट: Real Violence For Knowledge 2 / YouTube)
More Related News

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











