
लुटेरी दुल्हनों का गैंग: जानें, शादी की चाहत में कैसे लुट जाते हैं दूल्हे?
AajTak
लुटेरी दुल्हनों के फिल्मी किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन हम अब जो बताने जा रहें हैं वो आपके होश उड़ा देगा. ये किसी एक दुल्हन की करतूत का जिक्र नहीं. ये इक्के दुक्के किस्सों का भी जिक्र नहीं. लुटेरी दुल्हनों की पूरी इंडस्ट्री का पर्दाफाश है.
लुटेरी दुल्हनों के फिल्मी किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन हम अब जो बताने जा रहें हैं वो आपके होश उड़ा देगा. ये किसी एक दुल्हन की करतूत का जिक्र नहीं. ये इक्के दुक्के किस्सों का भी जिक्र नहीं. लुटेरी दुल्हनों की पूरी इंडस्ट्री का पर्दाफाश है. असल जिंदगी में चल रहे एक बड़े गोरखधंधे के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मध्य प्रदेश का दिल इन दिनों लुटेरी दुल्हनों ने चुरा रखा है. सिर्फ दिल ही नहीं पैसे गहने सब कुछ. बीते 5 महीनों में प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं. कुछ दुल्हने गिरफ्त में भी आ चुकी हैं लेकिन क्या ये मामला इतना भर है. आजतक ने इस मामले की गहराई से तफ्तीश की. तफ्तीश में जो खुलासा हुआ वो हैरान करने वाला है. पैसे लो...फेरे लो...और जेवर और नकदी के साथ फरार हो जाओ...जी हैं, मध्य प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों का आतंक है और ये सब कुछ इतने बड़े पैमाने पर चल रहा है कि कोई सोच भी नहीं सकता. मध्य प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों के 25 से ज्यादा गिरोह सक्रिय हैं. इतना ही नहीं ये 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार भी बना चुकी हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









