
लुंगी-बनियान पहन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए थे CMO, कलेक्टर के पत्र पर कमिश्नर ने किया सस्पेंड
AajTak
Sagar News: बिलहरा नगर परिषद के प्रभारी मुख्य अधिकारी राजेश खटीक कार्यालय के बजाए अपने निवास से इस वीसी में शामिल हुए. मीटिंग के दौरान कलेक्टर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान गया कि सीएमओ खटीक की वेश-भूषा शासकीय मीटिंग के लिहाज से अपेक्षित नहीं थी.
मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक नगर पंचायत अधिकारी को लुंगी-बनियान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होना महंगा पड़ गया. उनकी इस हरकत के चंद घंटे बाद ही कलेक्टर दीपक आर्य की अनुशंसा पर संभागीय कमिश्नर डॉ. वीरेंद्रसिंह रावत ने उन्हें सस्पेंड कर दिया.
दरअसल, सोमवार को कलेक्टोरेट में नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में चल रहे जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था. कलेक्टर आर्य की अध्यक्षता में इस वीसी में नगर निगम आयुक्त समेत जिले के सभी सीएमएओ शामिल हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, बिलहरा नगर परिषद के प्रभारी मुख्य अधिकारी राजेश खटीक कार्यालय के बजाए अपने निवास से इस वीसी में शामिल हुए. मीटिंग के दौरान कलेक्टर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान गया कि सीएमओ खटीक की वेश-भूषा शासकीय मीटिंग के लिहाज से अपेक्षित नहीं थी.
चर्चाओं के अनुसार कलेक्टर आर्य ने अधिकारी खटीक को उनके ड्रेस-अप के लिए मौके पर ही टोका. इसके बाद उन्होंने इस अप्रत्याशित स्थिति के लिए नगर परिषद अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए कमिश्नर डॉ. रावत को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











