
लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल गद्दाफी का बेटा 7 साल बाद जेल से रिहा
AajTak
पूर्व तानाशाह कर्नल गद्दाफी के कुल 8 बच्चे थे, इसमें से ज्यादातर शासन चलाने में उसकी मदद करते थे. एक बेटे मुतास्सिम को पिता गद्दाफी के साथ ही मार दिया गया था.
लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल गद्दाफी (Colonel Gaddafi) के बेटे को सात साल बाद रिहा कर दिया गया है. उसे पड़ोसी देश नाइजर से प्रत्यर्पण के बाद लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हिरासत में रखा गया था. न्यूज एजेंसी एपी की खबर के मुताबिक, लीबिया के कार्यकारी प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबेबाह ने अल-सादी गद्दाफी की रिहाई की बात कही है. अब्दुल हमीद ने कहा कि कोर्ट ने इसका ऑर्डर दिया था, जिसका पालन करते हुए अल-सादी को रिहा किया गया है. जानकारी के मुताबिक, रिहाई के बाद अल-सादी तुर्की चला गया.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











