
लिव-इन पार्टनर की हत्या कर काट दिया था सिर, नहर में मिली थी लाश... अब आरोपी के मकान पर बुलडोजर से ढहाया
AajTak
उत्तराखंड के सितारगंज में लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी पर एक्शन हुआ है. यहां आरोपी के अवैध मकान पर प्रशासन ने बुलडोज़र चला दिया. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मुश्ताक का घर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था. यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई.
उत्तराखंड के सितारगंज में हत्या के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुश्ताक के मकान पर बुलडोजर चला दिया. यह मकान अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था. मुश्ताक पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर पूजा मंडल की बेरहमी से हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया और नहर में फेंक दिया था.
एजेंसी के अनुसार, बुधवार को खटीमा की नदन्ना नहर से एक महिला की सिरकटी लाश मिली थी. मृतका की पहचान पूजा मंडल के रूप में हुई, जो पिछले पांच महीने से लापता थी. जांच में सामने आया कि पेशे से टैक्सी ड्राइवर मुश्ताक पूजा के साथ लंबे समय से लिव-इन में रह रहा था. पूजा की बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: MP: तीसरी बार भी हुआ बेटा तो पिता ने नवजात को मार डाला, बेटी चाहता था हत्या का आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुश्ताक ने 16 नवंबर 2023 को पूजा की हत्या की थी. हत्या के बाद उसने पूजा का सिर काटकर उसका शव नहर में फेंक दिया था, ताकि पहचान न हो सके. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.
उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने जानकारी दी कि आरोपी के पिता अली अहमद ने सितारगंज के गौरीखेड़ा इलाके में अनुसूचित जाति के मथुरा प्रसाद की जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिया था. इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहले ही कानूनी नोटिस जारी किया गया था. अब हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उस मकान को ध्वस्त कर दिया.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











