
लिफ्ट में कंपनी मालिक ने महिला से की छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करता रहा आरोपी
AajTak
मुंबई के खार में स्थित एक हाईराइज इमारत की लिफ्ट में एक महिला से छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है. हैरानी की बात ये है कि छेड़छाड़ का आरोपी मुंबई स्थित एक बड़ी कंपनी का मालिक है.
मुंबई के खार में स्थित एक हाईराइज इमारत की लिफ्ट में एक महिला से छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है. हैरानी की बात ये है कि छेड़छाड़ का आरोपी मुंबई स्थित एक बड़ी कंपनी का मालिक है. पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एक वेडिंग प्लानर का काम करती है. वो खार स्थित हाईराइज इमारत की पहली मंजिल में रहती है, जबकि आरोपी दूसरी मंजिल पर रहता है. आरोप है कि 29 अप्रैल को 43 वर्षीय पीड़िता लिफ्ट से अपने फ्लैट की तरफ जा रही थी. उस वक्त 38 वर्षीय आरोपी ने उसका पीछा किया. पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी ने लिफ्ट बंद होने के बाद उसके साथ अश्लीलता शुरू कर दी. वो जबरन उसे छूते हुए अश्लील बातें करने लगा. एक एंटरप्रेन्योर को ओछी हरकत देख महिला आवाक रह गई. वो बुरी तरह से डर गई. लिफ्ट खुलते ही वहां से तेजी से भागकर अपने घर पहुंची.
उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो सभी दंग रह गए, क्योंकि आरोपी एक प्रतिष्ठ व्यक्ति है. उससे ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 509 (महिला की गरिमा को अपमानित करने के इरादे से इशारा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच जारी है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बताते चलें कि दो साल पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लिफ्ट में छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी. उस वक्त एक महिला टीचर के साथ छेड़खानी हुई थी. आरोपी भी एक प्राइमरी स्कूल का टीचर था. वो कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था. इससे पहले भी उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका था.
आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नजर आया था. जब महिला लिफ्ट में गई, तभी वो उसके पीछे से लिफ्ट में दाखिल हो गया. दोनों ही लिफ्ट में अकेले थे. इसके बाद महिला ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को कॉल किया.
पीड़ित महिला का आरोप था कि आरोपी उसे पिछले करीब डेढ़ साल से परेशान कर रहा है. इसे लेकर अपने विभाग से लेकर पुलिस तक से कई बार शिकायत कर चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में छेड़खानी की शिकायत पर मेट्रो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








