
लिक्विड लेंस के साथ 29 मार्च को लॉन्च होगा Mi Mix, क्या है लिक्विड लेंस?
AajTak
Xiaomi Mi Mix का अगला वर्जन आ रहा है. इस बार कंपनी लिक्विड लेंस के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है. कंपनी ने लिक्विड लेंस के बारे में बताया है कि इंसान की आंखों के तर्ज पर काम करता है.
Mi Mix - ये Xiaomi का ऐसा स्मार्टफोन है जिसके साथ कंपनी इनोवेश दिखाती है. सबसे पहले Mi Mix कॉन्सेप्ट के तौर पर लॉन्च किया गया था जिसमें बेजल्स नहीं थे. इसके बाद Mi Mix में कई बदलाव होते रहे हैं और इससे पहले जब Mi Mix लॉन्च हुआ तो उसमें वॉटरफॉल डिस्प्ले दी गई. हालांकि Mi Mix भारत नहीं आया. अब कंपनी नया Mi Mix लॉन्च करने की तैयारी में है. Mi Mix सीरीज का अगला वर्जन 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें कि 29 मार्च को ही Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप सीरीज Mi 11 भी पेश करने वाली है. कंपनी की तरफ से जारी किए गए Mi Mix के पोस्टर में ये नहीं लिखा है कि Mi Mix का वर्जन क्या होगा. क्योंकि पिछले साल कंपनी ने वॉटर फॉल डिस्प्ले के साथ Mi Mix 4 लॉन्च किया गया था. हालांकि ये स्मार्टफोन भी भारत में पेश नहीं किया गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












