
लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, 25 गुना ज्यादा खराब हवा, स्मॉग इमरजेंसी प्लान लागू
AajTak
पाकिस्तान का लाहौर एक बार फिर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. सोमवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 312 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों से करीब 25 गुना ज्यादा है. हवा में जहरीले धुएं और स्मॉग की परत इतनी घनी है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. पंजाब सरकार ने हालात से निपटने के लिए 'स्मॉग इमरजेंसी प्लान' लागू कर दिया है.
पाकिस्तान का लाहौर शहर एक बार फिर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. सोमवार को जारी एक निजी टेक कंपनी IQAir के डेटा के मुताबिक लाहौर की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि ये WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के मानकों से 25 गुना ज्यादा प्रदूषित है. ये पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार है जब लाहौर ने यह 'खिताब' पाया है.
AQI 312 पर पहुंचा, हवा में 25 गुना ज्यादा प्रदूषण
IQAir के अनुसार लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सोमवार को 312 तक पहुंच गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है. शहर की हवा में मौजूद PM2.5 कणों की मात्रा 190.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई जबकि WHO का सुरक्षित स्तर सिर्फ 5 माइक्रोग्राम तय है.
दिल्ली और कोलकाता को पीछे छोड़ा
रात 10 बजे लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर था जबकि दिल्ली (AQI 220) और कोलकाता (AQI 170) उससे पीछे रहे. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस स्तर का प्रदूषण बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले मरीजों के लिए बेहद खतरनाक है.
हर साल अक्टूबर से फरवरी तक ‘स्मॉग सीजन’

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







