
लाहौर की शाहलीन और पंजाब के नमन की शादी, जानिए सनी देओल को क्यों दिया धन्यवाद?
AajTak
पंजाब के रहने वाले नमन ने छह साल पहले पाकिस्तानी लड़की से सगाई की थी. मगर, लड़की को वीजा न मिल पाने की वजह से उनकी शादी में देरी हो रही थी. अब जाकर लड़की को वीजा मिला है और आज दोनों शादी करेंगे. वीजा मिलने पर नमन के परिवार ने क्षेत्र के विधायक और सांसद सनी देओल को धन्यवाद दिया है.
एक प्रेमी जोड़े की शादी के बीच भारत और पाकिस्तान की सीमा दीवार बन गई थी. पिछले 6 साल से दोनों शादी के लिए वीजा का इंतजार कर रहे थे. कई बार आवेदन करने के बाद भी लड़की को वीजा नहीं मिल पा रहा था. हालांकि, इस जोड़े की उलझन अब दूर हो गई है. लड़की को वीजा मिल गया है और शुक्रवार को दोनों की शादी होनी है. वीजा मिलने पर लड़के के परिवार ने बटाला विधायक और सांसद सनी देओल को मदद करने के लिए धन्यवाद दिया है.
ये प्रेमी कहानी पंजाब के बटाला में रहने वाले नमन लूथरा और पाकिस्तान के लाहौर की शाहलीन की है. नमन पेशे से एडवोकेट हैं. उनके नाना-नानी पाकिस्तान के लाहौर में रहते हैं. जिन्होंने लाहौर में रहने वाली शाहलीन से शादी के लिए उनके परिवार से बात की थी. इसके बाद शाहलीन के परिवार से रिश्ते के बारे में बात की गई और दोनों की शादी तय हो गई.
साल 2016 में दोनों ने की थी सगाई
इसके बाद साल 2016 में दोनों ने सगाई कर ली थी. फिर शादी करने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया. मगर, शाहलीन को वीजा नहीं मिल पाया. इससे दोनों परिवार काफी मायूस हो गए. इसके बाद कोरोना काल आ गया. नमन का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से दोबारा किए गए आवेदन पर भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी. इसके बाद शाहलीन ने फिर आवेदन किया, हालांकि, इस बार भी मायूसी ही हाथ लगी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











