
'लाश खाली प्लॉट में फेंक दिया...', कातिल ने महिला की हत्या कर उसके पति को किया फोन
AajTak
सिरसा से तीन बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ कथित अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसकी हत्या की गई. मृतक महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के सिरसा से अवैध संबंधों को लेकर हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर 28 साल की महिला को पहले अगवा किया गया, फिर उसकी हत्या कर शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया. इस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स ने खुद ही मृतक महिला के पति को फोन कर इसकी जानकारी दी. जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए.
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. मृतक महिला के परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
इस मामले में मृतक महिला के पति जॉनी ने आरोप लगाया कि उसके घर के पास दुकान चलाने वाले पंकज ने उसकी पत्नी की हत्या की है. जॉनी ने पुलिस को बताया कि पंकज ने हत्या के बाद फोन कर कहा कि उसकी पत्नी का शव प्लॉट में पड़ा है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो पत्नी लाश पड़ी हुई थी. जॉनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पूनम रविवार शाम से ही गायब थी. मृतक महिला और आरोपी के बीच कथित अवैध संबंध की बात सामने आई है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज रविवार रात महिला को अपने साथ ले गया था और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. मृतका तीन बच्चों की मां थी. उधर महिला की हत्या की सूचना मिलते ही आसापस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.
डीएसपी आर्यन चौधरी ने कहा कि जेजे कॉलोनी में 28 वर्षीया पूनम की लाश मिली है. मृतक महिला के पति जोनी की शिकायत के आधार पर आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







