
'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर को ऑफर हुई थीं एक्शन फिल्में, फिर क्यों चुनी 'सितारे जमीन पर'? बताई वजह
AajTak
सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि उन्हें साल 2022 में लाल सिंह चड्ढा की फ्लॉप के बाद कई सारी एक्शन फिल्मों का ऑफर आया था. लेकिन उन्होंने 'सितारे जमीन पर' को चुना जिसके पीछे का कारण इसकी कहानी थी जिसपर उन्हें बहुत भरोसा था.
सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्मों में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं. मगर उनकी पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वो उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी. आमिर इस वजह से काफी निराश हो गए थे और एक्टिंग छोड़ने का फैसला भी कर चुके थे. लेकिन तभी उनके पास 'सितारे जमीन पर' आई, जिसकी कहानी वो बहुत जल्द लेकर आ रहे हैं.
'लाल सिंह...' के बाद ऑफर हुई थीं एक्शन फिल्में
आमिर करीब 3 सालों बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. वो इस दौरान फिल्में प्रोड्यूस कर रहे थे. मगर साथ ही 'सितारे जमीन पर' फिल्म में काम भी कर रहे थे. हाल ही में सुपरस्टार ने बताया कि उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' की फ्लॉप के बाद, कई सारी एक्शन फिल्मों के ऑफर आए थे. लेकिन उन्होंने उन सभी के अलावा 'सितारे जमीन पर' फिल्म को चुनना पसंद किया क्योंकि इसकी कहानी उनके दिमाग में छप चुकी थी.
'स्क्रीन' संग बातचीत में जब आमिर से पूछा गया कि क्या उन्हें आज के समय अनुसार 'सितारे जमीन पर' की कलेक्शन को लेकर चिंता है? क्योंकि वो बाकी फिल्मों के मुकाबले एक बड़ी एक्शन या मासी फिल्म नहीं है. तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'लाल सिंह चड्ढा के बाद मेरे आसपास हर किसी ने मुझसे कहा मुझे अब एक एक्शन फिल्म करनी चाहिए. मैंने शायद कर भी ली होती क्योंकि मेरे पास कई सारे ऑफर्स थे. लेकिन सितारे जमीन पर की कहानी ने मेरे दिल को छू लिया.'
गलती से प्रोड्यूसर बने थे आमिर खान
आमिर ने आगे कहा कि वो जिस कहानी में विश्वास करते हैं, वो उसे किसी भी हद तक बनाने की कोशिश करते हैं. वो 'लगान' के वक्त प्रोड्यूसर भी गलती से बन गए थे क्योंकि कोई भी उस फिल्म को नहीं बनाना चाह रहा था. आमिर ने कहा, 'मैं एक ऐसा क्रिएटिव टाइप का इंसान हूं जिसके खून में अगर कोई चीज घुस गई, तो मैं उसे पूरा करके रहूंगा. ये लगान के वक्त भी हुआ. कोई प्रोड्यूसर फिल्म बनाने के लिए राजी नहीं था क्योंकि आशुतोष गोवारिकर तब एक फ्लॉप डायरेक्टर थे.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











