
लाल किले के पास फर्जी NIA अफसर बनकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पुलवामा के मुदस्सिर को पकड़ा
AajTak
दिल्ली के लाल किले के पास जम्मू-कश्मीर नंबर प्लेट वाली कार की जांच के दौरान पुलवामा के रहने वाले मुदस्सिर अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी खुद को एनआईए अधिकारी बताकर घूम रहा था और फर्जी आई कार्ड दिखा रहा था. पूछताछ में सामने आया कि वह कश्मीरी युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था.
दिल्ली के उत्तरी जिला पुलिस ने लाल किले के पास एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए का अधिकारी बताकर घूम रहा था. आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी मुदस्सिर अहमद मीर के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, लाल किले के पास जम्मू-कश्मीर नंबर प्लेट वाली एक कार खड़ी थी. जांच के दौरान पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने खुद को एनआईए अधिकारी बताया और एक फर्जी एनआईए आई कार्ड भी दिखाया.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: फर्जी आईएएस को किया गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर कर चुका लाखों की ठगी
मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद आरोपी ने अपना असली नाम मुदस्सिर बताया. पुलिस जांच में पता चला कि वह लंबे समय से कश्मीरी युवाओं को एनआईए और दिल्ली पुलिस जैसी फोर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था.
नौकरी दिलाने के नाम पर कश्मीरी युवाओं से ठगी
जांच के दौरान पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी युवाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर भरोसे में लेता था और फिर उनसे पैसे ऐंठता था. पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में दिल्ली के कोतवाली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब आरोपी से जुड़े नेटवर्क और ठगी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







