
लाल किला हिंसा: भारत छोड़कर भाग रहे डच नागरिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है, जो देश छोड़कर जाने की फिराक में था.
26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है, जो देश छोड़कर जाने की फिराक में था. उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही दबोच लिया गया है. इसके अलावा पुलिसकर्मियों में पर फर्सा से हमला करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी मनिंदरजीत सिंह (डच नागरिक और ब्रिटेन में बसे) को आईजीआई हवाई अड्डे पर जाली दस्तावेजों पर भारत से भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया. मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था और वह पहले से दो आपराधिक मामलों में वांछित था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











