
लाल किला कांड का खालिस्तान कनेक्शन? 26 जनवरी को हिंसा से पहले हुई थी रेकी
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से दायर की गई चार्जशीट के मुताबिक 26 जनवरी को लाल किले पर निशान साहिब फहराने की साजिश कई महीने पहले से रची जा रही थी. 25-26 जनवरी की रात को एक आरोपी लाल किले की रेकी करने गया था.
गणतंत्र दिवस के दिन यानी 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हिंसा भड़क उठी थी. लाल किले पर भी हिंसक घटनाएं हुई थीं. लाल किले पर हिंसा से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को एक आरोपी ने लाल किले की रेकी की थी. 26 जनवरी को लाल किला हिंसा की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हजारों मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इस मामले में दीप सिद्धू समेत 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











