
'लालू यादव ध्यान रखें... हीरा ठाकुर पैदा हो सकता है', 'सूर्यवंशम' स्टाइल में अनुष्का के भाई ने साधा निशाना
AajTak
आकाश यादव ने कहा, 'तेजस्वी यादव के लिए आने वाला समय मुश्किल भरा हो सकता है. लालू और तेजस्वी के पास अभी मौका है, अगर वे चाहें तो हालात संभाल सकते हैं. लेकिन अगर चीजें हाथ से निकल गईं तो फिर ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी परिवार को नहीं बचा पाएंगे.'
तेज प्रताप यादव के अफेयर को लेकर अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. आकाश ने सोमवार को पटना में दावा किया कि तेज प्रताप यादव के साथ लगातार अन्याय हुआ है और इस पूरे प्रकरण में तेजस्वी यादव के इर्द-गिर्द मौजूद लोग ही साजिश में शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने लालू यादव और तेज प्रताप की तुलना 'सूर्यवंशम' फिल्म के किरदार ठाकुर भानु प्रताप और हीरा ठाकुर से की.
आकाश यादव ने कहा, 'तेजस्वी यादव के लिए आने वाला समय मुश्किल भरा हो सकता है. लालू और तेजस्वी के पास अभी मौका है, अगर वे चाहें तो हालात संभाल सकते हैं. लेकिन अगर चीजें हाथ से निकल गईं तो फिर ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी परिवार को नहीं बचा पाएंगे.'
'तेज प्रताप के साथ हमेशा से अन्याय होता आया है'
आकाश ने कहा, 'तेजस्वी के इर्द-गिर्द मौजूद लोग ही इस पूरी साजिश में शामिल हैं. तेज प्रताप के साथ हमेशा से ही अन्याय होता आया है. लालू प्रसाद यादव समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं. अनुष्का का जो चरित्र हनन हो रहा है, लालू को तुरंत इसको रोकना चाहिए.'
'अनुष्का के चरित्र हनन को रोका जाना चाहिए'
उन्होंने यह भी कहा कि तेज प्रताप और अनुष्का की शादी हुई या नहीं, इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन जो चरित्र हनन अनुष्का का किया जा रहा है, उसे तुरंत रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'हम न्याय नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा बचाने की बात कर रहे हैं.'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









