
लालू परिवार का झगड़ा खुलकर आया सामने, तेज प्रताप के बाद रोहिणी ने तेजस्वी के करीबी पर किया कटाक्ष
AajTak
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार इस वक्त गहरे विवाद में फंसा नजर आ रहा है. पहले बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अब बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव पर परोक्ष निशाना साधा है. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरा आत्मसम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है. इस बयान के बाद साफ है कि लालू परिवार में बगावत की गूंज तेज हो गई है.
क्या राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के घर में बड़ा झगड़ा चल रहा है? क्या परिवार के अंदर जबरदस्त तनातनी चल रहा है? क्या नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार और राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव की वजह से लालू परिवार में बड़ा बवाल मच गया है? तेज प्रताप के बाद क्या संजय यादव को लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी निशाने पर लिया है? क्या संजय यादव की वजह से लालू परिवार से तेज प्रताप दूर हुए? क्या अब संजय यादव की वजह से ही रोहिणी आचार्य भी बैकफुट पर हैं?
यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जिन्होंने बिहार की राजनीति में पिछले दो दिनों से भूचाल ला दिया है. इस बवाल की शुरुआत दरअसल गुरुवार को हुई, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस तस्वीर में तेजस्वी यादव जिस बस में सवार होकर यात्रा कर रहे हैं और जिस अगली सीट पर वह बैठते हैं, उसे सीट पर संजय यादव बैठ गए.
तेजस्वी की सीट पर संजय यादव के बैठने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि फ्रंट सीट हमेशा शीर्ष नेता के लिए ही होती है. इसी कड़ी में बिना नाम लिए संजय यादव पर भी हमला करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि अगर कोई अपने आप को शीर्ष नेतृत्व से भी ऊपर समझ रहा है तो अलग बात है. इस फ्रंट सीट पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बैठते देखने के लोग अभ्यस्त हैं. उनकी जगह पर कोई और बैठे यह हमें तो कतई मंजूर नहीं.
इस सोशल मीडिया पोस्ट में संजय यादव पर हमला करते हुए लिखा गया- ठकुरसुहाती (चापलूसी करने वालों, दोयम दर्जे के व्यक्ति में एक विलक्षण रणनीतिकार सलाहकार तारणहार नजर आता है, की बात अलग है.
रोहिणी का संजय यादव पर हमला

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








