
लालकिले से 150 मीटर दूर, भीड़ भरी सड़क... सैटेलाइट इमेज से जानिए किस जगह हुआ धमाका
AajTak
दिल्ली के लालकिला मेट्रो गेट-1 के पास शाम 6:55 बजे एक इको वैन में धमाका हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए. यह क्षेत्र पुरानी दिल्ली रेलवे जंक्शन और जामा मस्जिद के नजदीक है.
राजधानी दिल्ली में लालकिला के पास का इलाका धमाके से दहल उठा. शाम 6.55 बजे हुए एक इको वैन में हुए ब्लास्ट से 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. एलएनजेपी अस्पताल में घटनास्थल से 8 शव लाए गए थे. शाम को जब यह ब्लास्ट हुआ वह समय काफी हलचल, चहल-पहल और भीड़ वाला होता है. यह धमाका किस जगह हुआ है, इसकी सटीक लोकेशन लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट-1 के पास है. इसे सैटेलाइट इमेज से समझिए.
दिल्ली रेलवे जंक्शन से महज 500 मीटर की दूरी पर ब्लास्ट मौके से मिले वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से ये समझ आता है कि घटनास्थल लाल किले से लगभग 150 मीटर दूर और पुरानी दिल्ली रेलवे जंक्शन से 500 मीटर से कम दूरी पर हुई. स्थान की पहचान एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें दो मंदिरों वाले मंदिर का ऊपरी हिस्सा दिखाया गया था, जो चांदनी चौक रोड पर स्थित जैन मंदिर के गूगल अर्थ स्ट्रीट इमेजरी से बिल्कुल मेल खाता है.
लालकिला मेट्रो का गेट-1 बिल्कुल पास
प्रारंभिक वीडियो में नजर आया ट्रैफिक पोल दूसरे एक और संकेत के रूप में काम करता है. स्ट्रीट-लेवल इमेजरी के आगे के एनालिसिस से पुष्टि होती है कि घटनास्थल लाल किला मेट्रो गेट 1 के पास है. पुरानी दिल्ली रेलवे जंक्शन विस्फोट स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. यह दिल्ली-हावड़ा लाइन, दिल्ली-अंबाला लाइन और दिल्ली-फिरोजपुर लाइन जैसे प्रमुख मार्गों से जुड़ा हुआ है. स्टेशन पर 16 प्लेटफॉर्म हैं और यहां से हर रोज सैकड़ों ट्रेनों की आवाजाही होती है.
दिल्ली का सबसे भीड़ भरा इलाका यह क्षेत्र दिल्ली का सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है, जो जामा मस्जिद एक किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित है. इस घटना में 6 गाड़ियों और 1 एक ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा है. इस धमाके के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने धमाके पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'धमाका की जांच हो रही है. ये सामान्य धमाका नहीं है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










