
लापरवाही, सोशल गैदरिंग के बीच कैसे काबू होगा कोरोना का खतरा? पढ़ें- आजतक से क्या बोले एक्सपर्ट
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में लॉकडाउन की वापसी हुई है, जबकि कुछ राज्यों ने सख्ती को बढ़ा दिया है. ऐसे में कोरोना की इस नई लहर के पीछे क्या वजह है, इसको लेकर आजतक ने एक्सपर्ट्स से बात की.
देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. हर दिन के साथ आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में एक बार फिर चिंता होना लाजिमी है. कई राज्यों में लॉकडाउन की वापसी हुई है, जबकि कुछ राज्यों ने सख्त नियम लागू किए हैं. ऐसे में कोरोना की इस नई लहर के पीछे क्या वजह है, इसको लेकर आजतक ने एक्सपर्ट्स से बात की. अधिकतर विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों की लापरवाही कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे की वजह हो सकती है. मुंबई के जसलोक अस्पताल के डॉ. राजेश पारीख का कहना है कि अगर आप बाहर का नज़ारा देखें तो अधिकतर लोग मास्क ही नहीं पहन रहे हैं, जो मास्क लगा रहे हैं वो आधा ही मास्क पहन रहे हैं. डॉ. पारीख के मुताबिक, कोरोना वायरस अब अलग-अलग रूप में आ रहा है, जो एंटीबॉडी को भी मात दे रहा है. देश में अभी वैक्सीनेशन ड्राइव बहुत धीमा चल रहा है, ऐसे में हर किसी को सतर्क रहना होगा. दिल्ली में भी तेजी से बढ़ रहे मामले देखिये, दिनभर की सभी बड़ी ख़बरों पर अपडेट। #ATLivestream https://t.co/W8tp5laSbJ दिल्ली के एम्स के डॉ. राजेश मल्होत्रा ने राजधानी की स्थिति को लेकर कहा कि यहां दो हफ्ते में तीन गुना केस बढ़ गए हैं. अब जो नए मरीज आए हैं, उनमें अधिकतर आईसीयू में आए हैं. हर दिन के साथ 25-30 फीसदी केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में हर किसी को ध्यान देना होगा और कोरोना को हल्के में नहीं लेना होगा. मध्य प्रदेश में सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य की स्थिति को लेकर कहा कि पूरे देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है, ऐसे में मध्य प्रदेश में भी उसका असर दिख रहा है. एमपी के बड़े शहरों में इसका असर ज्यादा है. सरकार की ओर से सख्त फैसले लिए जा रहे हैं. हमने त्योहारों पर भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











