
लापता होने के पांच महीने बाद फ्रीजर में मिला लड़की का शव, 50 बार चाकू मारकर हत्या
AajTak
जांचकर्ता अब हत्या के इस मामले में उसके प्रेमी की तलाश कर रहे हैं. अधिकारियों का मानना है कि उसे 50 बार चाकू मारा गया था. एना के गायब होने पर लोग शुरुआत में इसलिए परेशान नहीं हुए क्योंकि कथित तौर पर वो ज्यादातर अलग-अलग शहरों की यात्रा करती थी और अपने परिवार से भी छिटपुट संपर्क ही रखती थी.
वेनेजुएला में करीब पांच महीने पहले लापता हुई 19 साल की लड़की का शव एक फ्रीजर में मिला है. 19 साल की एना गैब्रिएला मदीना ब्लैंको की लाश 29 जुलाई को वेनेजुएला के अरागुआ राज्य में घर में मिली थी. बेहद कम उम्र मां बन चुकी यह युवती अपने पीछे चार साल के बेटे को छोड़कर गई है. (तस्वीर - Ana Gabriela Blanco) जांचकर्ता अब हत्या के इस मामले में उसके प्रेमी की तलाश कर रहे हैं. अधिकारियों को मानना है कि उसे 50 बार चाकू मारा गया था. एना के गायब होने पर लोग शुरुआत में इसलिए परेशान नहीं हुए क्योंकि कथित तौर पर वो ज्यादातर अलग-अलग शहरों की यात्रा करती थी और अपने परिवार से भी छिटपुट संपर्क ही रखती थी. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) जांचकर्ताओं ने एना के शव को फ्रीजर के अंदर नग्न हालत में पाया. उसके हाथ बंधे हुए थे और उसका सिर उसके पैरों के बीच था. जांचकर्ताओं को बाद में पता चला कि उसके पूरे शरीर पर चाकू के कई घाव थे. (तस्वीर - Ana Gabriela Blanco)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












