
लातूर: सड़क हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत, कार और टेम्पो की हुई टक्कर
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर जिले में नांदेड़-बिदर हाईवे पर एक भीषण हादसे में 55 वर्षीय महिला, उसकी दो बेटियां और पोती की मौत हो गई. परिवार शॉपिंग के लिए उडगीर जा रहा था, तभी उनकी कार की टक्कर एक टेम्पो से हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. नांदेड़-बिदर हाईवे पर उडगीर तहसील में स्थित मारुति मंदिर घाट के पास 3:15 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय मंगलबाई गोविंदराव जाधव, उनकी दो बेटियां प्रतीभा संजय भांडे (30) और प्रणिता पांडुरंग बिरादर (25), तथा उनकी पोती अनन्या रणजीत भांडे (14) की जान चली गई.
अधिकारियों के अनुसार, जाधव और उनका परिवार एकुरका रोड से शॉपिंग के लिए उडगीर की ओर जा रहा था, तभी उनकी कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे एक टेम्पो से हो गई. हादसे के कारण कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. तुरंत ही पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनका इलाज उडगीर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वो किस वाहन में सवार थे. दुर्घटना के बाद वधवाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









