
लाडकी बहिन योजना, 'कटेंगे तो बटेंगे' नारा, RSS का मैनेजमेंट... प्रीति चौधरी ने बताए महायुति की रिकॉर्ड जीत के फैक्टर्स
AajTak
Maharashtra Assembly Election Result 2024: महायुति एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी कर रही है. जनता ने महायुति के तीनों दलों बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) पर भरोसा जताया. यही कारण है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए 60 सीट भी नहीं पाती नजर आ रही है.
Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों जारी हो चुके हैं. सभी आंकलनों पर लगाम लग चुकी है और महायुति एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी कर रही है. वहीं महाविकास अघाड़ी को तगड़ा झटका इस चुनाव में लगा है. कारण, जनता ने महायुति के तीनों दलों बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) पर भरोसा जताया. यही कारण है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए 60 सीट भी नहीं पाती नजर आ रही है. ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि आखिर क्या वो फैक्टर हैं, जिनसे महायुति को बंपर जीत मिली है.
1. लाडकी बहिन योजना की सफलता
महाराष्ट्र की महायुति सरकार चुनाव से पहले लाडकी बहिन योजना लेकर आई. महायुति के लिए ये दांव गेमचेंजर साबित हुआ. यह योजना खासतौर पर महिलाओं की पसंदीदा बनी और महिला वोटर्स के बीच बीजेपी पहली पसंद बन गई. यही कारण है कि 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार 53 लाख अधिक महिला वोटर्स ने वोट डाला. ये 2019 के चुनाव के मुकाबले 6 प्रतिशत अधिक है.
2. 'कटेंगे तो बंटेंगे' नारे से हिंदुओं को साधने का प्रयास
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'कटेंगे तो बंटेंगे' नारा महाराष्ट्र चुनाव में भी खूब गूंजा. ये नारा लिखे पोस्टर्स महाराष्ट्र की गलियों में खूब नजर आए. इसका उद्देश्य हिंदुओं को साधना था. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में चुनावी सभा करते हुए भी इस नारे को दोहराया. हालांकि नारे को लेकर महायुति में मतभेद भी नजर आए. अजित पवार से लेकर बीजेपी सांसद तक इससे किनारा करते दिखे.
3. ओबीसी वोटों का एकीकरण और मराठा वोट का बिखराव

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









