
लाखों की रिश्वत की डिमांड, 2 बार सस्पेंड... सामने आए ट्रेनी IAS पूजा के पिता दिलीप खेडकर के कारनामे
AajTak
दिलीप खेडकर अभी तक 2 बार सस्पेंड हो चुके हैं. अलग-अलग केस में रिश्वतखोरी को लेकर तत्कालीन सरकार ने दिलीप के खिलाफ एक्शन लिया था. वहीं, पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से बीमार होने का प्रमाण पत्र जमा करके यूपीएससी परीक्षा में हिस्सा लिया था. उसके आधार पर विशेष रियायत पाकर क्वालिफाई किया था.
महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवादों में घिर गई हैं. पूजा के कारनामों के बाद उनकी मां मनोरमा खेडकर के कारनामे सामने आए थे, अब पूजा के पिता दिलीप खेडकर को लेकर भी नए-नए खुलासे हो रहे हैं. दिलीप खेडकर अभी तक 2 बार सस्पेंड हो चुके हैं. अलग-अलग केस में रिश्वतखोरी को लेकर तत्कालीन सरकार ने दिलीप के खिलाफ एक्शन लिया था.
कब हुआ था दिलीप का निलंबन?
महाराष्ट्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1979 के नियम 3(1) और महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1979 के नियम संख्या 4 की उपधारा 1(ए) के साथ ही महाराष्ट्र जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1983 के नियमों के तहत क्षेत्रीय अधिकारी दिलीप खेडकर को 24 फरवरी 2020 से विभागीय जांच के अधीन निलंबित कर दिया गया है.
किस मामले में ली थी रिश्वत?
- जब दिलीप खेडकर मुंबई के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, तब करीब 300-400 छोटे उद्यमियों ने शिकायत की थी कि दिलीप खेडकर मुंबई क्षेत्र में कई व्यवसाय मालिकों और प्रतिष्ठानों के लिए अनावश्यक परेशानी पैदा कर रहे थे और उनसे अवैध तरीके से जबरन वसूली कर रहे थे. 06 अक्टूबर 2015 को मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी. उक्त शिकायत बोर्ड में दर्ज कर ली गई है.
- पुणे के सुप्रभा पॉलिमर एंड पैकेजिंग ने 13 मार्च 2019 को शिकायत की थी, इसमें कहा गया था कि क्षेत्रीय अधिकारी दिलीप खेडकर ने 20 लाख रुपये की मांग की है, समझौता रुपये 13 लाख बताई गई है. इस शिकायत की प्रारंभिक जांच का आदेश मुख्यालय के माध्यम से दिया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









