
लाखों-करोड़ों में नहीं इस शहर में खरीदिए महज 86 रुपये में अपना घर
AajTak
दक्षिणी इटली के बेसिलिकाटा क्षेत्र में लॉरेंजाना नाम का खूबसूरत शहर जहां नए निवासियों को आकर्षित करने के लिए 1 यूरो की कीमत पर घरों की पेशकश की गई है. इटली के एक अन्य शहर ने अपने कुछ ऐतिहासिक घरों को बिक्री के लिए रखा है वह भी बिना किसी डिपॉजिट के.
घर खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए सपने के सच होने जैसा होता है. लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसा भी शहर है जहां आप महज 1 यूरो यानी की महज 86 रुपये में घर खरीद सकते हैं. जी हां ये शहर है इटली में जहां कुछ एतिहासिक घरों को बिक्री के लिए रखा गया है. दक्षिणी इटली के बेसिलिकाटा क्षेत्र में लॉरेंजाना नाम का खूबसूरत शहर जहां नए निवासियों को आकर्षित करने के लिए 1 यूरो की कीमत पर घरों की पेशकश की गई है. इटली के एक अन्य शहर ने अपने कुछ ऐतिहासिक घरों को बिक्री के लिए रखा है वह भी बिना किसी डिपॉजिट के. इटली के अधिकांश कस्बों और गांवों में खरीदारों के सौदे को सुरक्षित बनाए रखने के लिए गारंटी की जरूरत होती है. आमतौर पर 2,000 यूरो से लेकर 5,000 यूरो के बीच डिपॉजिट देनी होती है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











