
लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, गोविंदाचार्य ने उठाया था कॉपीराइट का मुद्दा
AajTak
सुप्रीम कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के कॉपीराइट को लेकर दायर की गई गोविंदाचार्य की याचिका पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. शीर्ष अदालत ने लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत बीते 27 सितंबर को संविधान पीठ की कार्यवाही के सीधे प्रसारण से शुरू की थी. अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी.
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को आरएसएस के पूर्व विचारक केएन गोविंदाचार्य की उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया, जिसमें ने कहा गया था शीर्ष अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग का कॉपीराइट यूट्यूब जैसे निजी प्लेटफॉर्म को नहीं सौंपा जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 28 नवंबर को सुनवाई करेगा.
शीर्ष अदाल ने बीते 27 सितंबर को संविधान पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया था. लाइव स्ट्रीमिंग के पक्ष में निर्णय लेने के करीब चार साल बाद समय की जरूरत बताते हुए ये फैसला आया था. चीफ जस्टिस यूयू ललित की बेंच ने आज मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जबसे लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है. हम एक कदम आगे बढ़ गए हैं और अगर हमने यह कदम नहीं उठाया होता तो हम कभी भी शुरुआत नहीं कर पाते.
गोविंदाचार्य की ओर से पेश हुए अधिवक्ता विराग गुप्ता ने पीठ से कहा कि नियमों को बदला जाना है, लेकिन कॉपीराइट को सरेंडर नहीं किया जा सकता है. इसके साथ ही कहा गया था कि इस प्राइवेट प्लेटफॉर्म को कार्यवाही का कॉपीराइट भी प्राप्त होता है यदि वे इस पर वेबकास्ट होते हैं.
इस पर बेंच ने कहा कि अगर हम नियमों के बारे में सोचते तो आज आप जो भी कदम देखते हैं, हम उस पर बिल्कुल भी कदम नहीं उठा पाते. अदालत ने सामग्री के कॉपीराइट की सुरक्षा के सीमित दायरे पर सुप्रीम कोर्ट के महासचिव, कानून और न्याय मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया. अब कोर्ट गोविंदाचार्य की याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई करेगी. गोविंदाचार्य ने अपनी याचिका में कहा था कि 2018 के फैसले में कहा गया था कि इस अदालत में दर्ज और प्रसारित सभी सामग्री पर कॉपीराइट केवल इस अदालत के पास ही रहेगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











