
लाइव टीवी पर सिर झुकाकर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, महाभियोग से पहले स्वीकार की गलती
AajTak
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ लगाने के लिए माफी मांगी. सरकार और विपक्षी दलों के बिच संघर्ष के बाद, उनकी स्थिति को लेकर महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान होगा. इससे पहले उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ लगाने की अपनी कोशिश के लिए सार्वजनकि रूप से माफी मांगी है. राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में झुक कर अपनी गलती स्वीकार की. यह माफी उस दिन आई है जब उनकी संभावित महाभियोग प्रक्रिया पर मतदान होने वाला है.
यून ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले के लिए कानूनी और राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने का कोई कोशिश नहीं की है, और यह फैसला उनके 'बेहद हताशा' से प्रेरित था. उसके बाद, सत्तारूढ़ पार्टी के नेता हान डोंग-हुन ने कहा कि यून अब सार्वजनिक कर्तव्यों का पालन करने की स्थिति में नहीं हैं और उनका इस्तीफा अब अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें: 'जब राष्ट्रपति का वीडियो देखा तो लगा Deepfake...', साउथ कोरिया के नेता ने बताई मार्शल लॉ की पूरी कहानी
राष्ट्रपति को पद से हटाना जरूरी!
हान ने शुक्रवार को कहा कि यून देश के लिए खतरा हैं और उन्हें पद से हटाना आवश्यक है, इससे यून पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया, हालांकि उनकी पीपुल पावर पार्टी (पीपीपी) के सदस्यों ने उनके महाभियोग का विरोध फिर भी किया. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के महाभियोग प्रस्ताव पर शनिवार यानी आज मतदान होगा.
राष्ट्रपति ने अचानक किया था मार्शल लॉ का ऐलान

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








