
लाइव कॉन्फ्रेंस में हंगामा कर महिला ने Twitter CEO से पूछा- मेरे अकाउंट से बैन कब हटेगा?
AajTak
ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी शुक्रवार को बिटकॉइन की एक कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. इस दौरान लौरा लूमर की एक महिला ने डॉर्सी पर फ्री स्पीच पर सेंसरशिप लगाने का आरोप लगाया. विवादित ट्वीट के कारण ट्विटर ने 2018 में लौरा का अकाउंट बंद कर दिया था.
ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी शुक्रवार को अमेरिका के मियामी शहर में आयोजित 'बिटकॉइन 2021 कॉन्फ्रेंस' में शामिल हुए. इवेंट के दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि डॉर्सी ट्विटर के जरिए फ्री स्पीच पर सेंसरशिप लगा रहे हैं. महिला का नाम लौरा लूमर है, जो एक एंटी-मुस्लिम एक्टिविस्ट है. लौरा ने आरोप जैक डॉर्सी पर सेंसरशिप और फ्रीडम ऑफ स्पीच पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया. अमेरिकी एंटरटेनमेंट वेबसाइट मीव के मुताबिक, लौरा ने जैक डॉर्सी पर लोगों के अधिकारों में 'दखल' देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'सेंसरशिप मानव अधिकारों का उल्लंघन है.' हालांकि, हंगामे के बाद महिला को कॉन्फ्रेंस से बाहर निकाल दिया गया.More Related News

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












