
लाइव कैमरे पर काटा जानवर का गला, इंफ्लूएंसर पर भड़के लोग तो बोली- डिनर है ये
AajTak
एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने जंगली सूअर को भाला मारते हुए लाइवस्ट्रीमिंग करने के बाद उसके गले को काटकर तड़पता हुआ छोड़ दिया और इस सब को उसने टिकटॉक पर लाइव दिखाया
सोशल मीडिया पर लाइक, फॉलो और सब्सक्राइब के लिए लोग कुछ भी करने लगे हैं. कभी वे मौत से खेलने से नहीं चूकते तो कभी किसी जीव को सरेआम मौत के घाट उतारने में भी नहीं घबराते. हाल में एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया जिससे लोग हैरान रह गए.
Natalie Reynolds नाम की इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने जंगली सूअर को भाला मारते हुए लाइवस्ट्रीमिंग करने के बाद उसके गले को काटकर तड़पता हुआ छोड़ दिया और इस सब को उसने टिकटॉक पर लाइव दिखाया. इतना ही नहीं बल्कि उसने फुटेज में तड़पकर मरते सूअर की मजाक उड़ाते हुए कहा गला कटने के बाद खून बह रहा है और उसकी मौत हो गई है. वीडियो को लेकर नटाली को यूजर्स की ओर से बुरी आलोचना का सामना करना पड़ा. इसी कारण से नटालिया के वीडियो को और अधिक व्यूज मिले. 'शूटिंग एनिमल्स फॉर डिनर लाइव' कैप्शन के साथ नटाली दो घंटे तक लाइव रही थीं.
दो लोगों और एक कु्ते में सूअर को पकड़ा और...
लाइव स्ट्रीम में, उसने अपने फॉलोअर्स से कहा कि वह अभी एक भाले से जंगली सूअरों का शिकार करेंगी. 24 जनवरी के इस लाइव में नटाली को एक दोस्त, कुछ कुत्तों और दो अन्य शिकारियों के साथ कैमो गियर में देखा गया. वीडियो में टीम ने एक जंगली सूअर को कुत्तों की मदद से दबाया हुआ है और नटाली उसे मारने के लिए आगे बढ़ी. कुत्ते ने सूअर को सिर हिलाने और चोट पहुंचाने से रोकने के लिए पकड़ रखा था. नटाली अपने भाले से चिल्लाते हुए सूअर के पास पहुंची और उसपर हमला कर दिया.
बुरी तरह से भड़के लोग
हालांकि, नेटली की कोशिश ऐसी थी वह मरने की बजाय दर्द से तड़प रहा था. जैसे ही शिकारियों में से एक ने सूअर का गला काट दिया, नेटली ने जानवर को मरते हुए देखकर उल्टी करने का नाटक किया लेकिन वह हंस रही थी. ये फ़ुटेज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ और लोग नटाली पर बुरी तरह से भड़के. ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- यह शिकार नहीं है, यह एक बेजुबान जानवर को निर्दयतापूर्वक कष्ट देना है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












