
लश्कर मॉड्यूल से जुड़े बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार, 7 राज्यों में NIA की छापेमारी
AajTak
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट में एक के बाद एक नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आ रहा है कि इस ब्लास्ट के तार लश्कर मॉड्यूल से जुड़ रहे हैं. ब्लास्ट की तहकीकात कर रही नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने 7 राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में हुए धमाके के तार लश्कर मॉड्यूल से जुड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने ब्लास्ट को अंजाम दिया है, उनके तार भी इस लश्कर मॉड्यूल से ही जुड़े हुए हैं. ब्लास्ट की तहकीकात कर रही नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने 7 राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी है. NIA कर्नाटक की जेलों में लश्कर मॉड्यूल के जरिए कट्टरवाद फैलाने के एक मामले में भी तफ्तीश कर रही है. जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उसमें तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक शामिल हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि इस मॉड्यूल के सहयोगी इन ठिकानों पर छुपे हो सकते हैं.
बता दें कि बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में आईईडी ब्लास्ट हुआ था. यह बेंगलुरु शहर का सबसे नामी रेस्त्रां है. यहां हुए धमाके में 10 लोग घायल हुए थे. धमाका होते ही अंदर धुआं भर गया और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने नजर आए थे. लोगों ने बताया कि एक बार तो लोगों को लगा कि शायद ये सिलिंडर ब्लास्ट है, लेकिन जब पुलिस और एनआईए की टीम मौके पर पहुंची तो शक की सूई दूसरी ओर घूम गई.
NIA ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
इस बीच चेन्नई में एनआईए की छापेमारी में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक आतंकी का नाम थमीम आशिक और दूसरे का नाम हसन अली है. दोनों के तार नसीर से जुड़े हवाला राशि के लेनदेन से कनेक्टेड बताए जा रहे हैं. एनआईए रामनाथपुरम में समशुदीन के आवास पर भी छापेमारी कर रही है, जो थमीम आशिक के पिता हैं. थमीम आशिक टी नगर में एक आभूषण की दुकान में काम करता है.
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया संदिग्ध
इस ब्लास्ट के बाद जांच टीम को संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा था, जिसमें उसे सफेद रंग के कैप और ग्रे-रंग के शर्ट में देखा गया था. उसने अपनी पीठ पर बैग लटका रखा था, जिसमें संभावित रूप से संदिग्ध बम लेकर आया था. सीसीटीवी से पता चला था कि शख्स बस से आया, स्टैंड में कुछ समय बिताया और फिर कैफे में बम रखकर फरार हो गया. सीसीटीवी वीडियो में संदिग्ध के बस स्टैंड में रुकने की समयसीमा को लेकर सवाल है कि क्या उसने स्टैंड में ही बम का टाइमर सेट किया था?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







