
लव मैरिज के एक महीने बाद मांगा दहेज, मारपीट कर घर से भी निकाला
AajTak
मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) में एक प्रेमी जोड़े (Couple) ने तीन महीने पहले घरवालों की मर्जी के बिना लव मैरिज (Love Marriage) की थी. लड़की का आरोप है कि उसके प्रेमी ने शादी के एक महीने बाद उससे दो लाख का दहेज मांगा. जब मना कर दिया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) में एक प्रेमी जोड़े (Couple) ने सात जन्मो तक साथ रहने और जिंदगीभर एक दूसरे का ख्याल रखने के वादे के साथ शादी (Love Marriage) की थी. कपल ने परिवार की मर्जी के बिना लव मैरिज की थी. लव मैरिज के एक माह बाद ही युवक ने अपनी पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया. आरोप है कि युवक ने पत्नी से उसके मायके से दो लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित किया. जब उसकी पत्नी ने इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया.
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में 3 महीने पहले एक प्रेमी जोड़े ने अपने घरवालों की मर्जी के बगैर लव मैरिज की थी. दोनों एक महीने तक ठीक से एक दूसरे के साथ रहे, लेकिन उसके बाद लड़की का पति परेशान करने लगा. लड़की का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने दहेज में दो लाख रुपए दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. जब उसने इस बात से इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया.
यह घटना उपनगर मुरार के वंशीपुरा की है. घर से निकाले जाने के बाद पीड़ित लड़की थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की. इस बारे में ASP क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि नवविवाहिता की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











