
लव बर्ड्स की डिनर डेट! रेस्टोरेंट के बाहर Arslan Goni ने Sussanne Khan को लगाया गले और फिर...
AajTak
बॉलीवुड के लव बर्ड्स सुजैन खान और अरसलान गोनी के बीच का प्यार हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है. इसकी गवाही सोशल मीडिया पर वायरल सुजैन और अरसलान की वीडियो दे रही है. अरसलान जिस तरह से सुजैन को गले लगाते हैं और कार तक छोड़ते हैं उनका अंदाज ही बहुत कुछ बयां कर रहा है.
गॉर्जियस सुजैन खान (Sussanne Khan) और अरसलान गोनी (Arslan Goni) बीटाउन के मोस्ट रोमांटिक लव बर्ड्स हैं. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सुजैन और अरसलान एक साथ वेकेशन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से लेकर हैंगआउट करने तक, ज्यादातर समय एक दूसरे संग ही गुजारना पसंद करते हैं. अब एक बार फिर अरसलान गोनी और लवली सुजैन खान एक साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखाई दिए.
रोमांटिक है सुजैन खान और अरसलान की केमिस्ट्री
लव कपल सुजैन खान और अरसलान का रेस्टोरेंट के बाहर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस्टोरेंट से निकलने के बाद अरसलान एक प्रोटेक्टिव और लविंग बॉयफ्रेंड की तरह सुजैन को प्यार से गले लगाकर बाय बोलते हैं और फिर एक जेंटलमैन की तरह सुजैन के लिए गाड़ी का गेट खोलकर उन्हें रोमांटिक अंदाज में सी ऑफ करते हैं.
Lock Up से बाहर हुईं एक्ट्रेस Sara Khan, नम आंखों से शो को कहा अलविदा
Will Smith से वापस लिया जा सकता है ऑस्कर! क्रिस रॉक को मुक्का मारना पड़ेगा महंगा?
सुजैन और अरसलान की लविंग और रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. फैंस दोनों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो सुजैन को अरसलान के साथ देखकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- चलो ऋतिक रोशन दूसरे के पास और ये दूसरे के पास.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











