
लद्दाख: लेह से 164 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं
AajTak
लेह से 164 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर में आज रात करीब 8.11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी 4 तीव्रता मांपी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.
लेह से 164 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर में आज रात करीब 8.11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.
बता दें कि आज यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. हालांकि, भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं रही. इस भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर से 289 किमी पूर्वोत्तर दिशा में जमीन से 15 किमी गहराई में था.
गौरतलब है कि बीते 14 जुलाई को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए. पहाड़ी इलाकों में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. हालांकि, कई बार तीव्रता ज्यादा नहीं होती, ऐसे में नुकसान कम रहता है और यहां स्थितियां काबू में बनी रहती है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











