
लद्दाख में JCB में बैठ नदी पार कर रहे कोविड वॉरियर्स, ट्विटर पर लोगों ने किया जज्बे को सलाम
AajTak
लद्दाख में डॉक्टरों का एक ग्रुप जेसीबी में बैठकर नदी को पार कर रहा है, क्योंकि लद्दाख के ग्रामीण इलाके में जाने का कोई और रास्ता नहीं था. ऐसे में पीपीई किट पहने हुए डॉक्टर्स जेसीबी में बैठकर ही चल पड़े.
कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में स्वास्थ्यकर्मियों ने सबसे आगे रहकर लड़ाई की है. पिछले करीब डेढ़ साल से देश के हर हिस्से में स्वास्थ्यकर्मी अपने काम में लगे हुए हैं, कई बार उनके साथ बदतमीजी की खबरें भी आईं लेकिन वो अपने मिशन में डटे रहे. अब इसी बीच लद्दाख से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने ट्विटर पर धमाल मचा दिया है. लद्दाख में डॉक्टरों का एक ग्रुप जेसीबी में बैठकर नदी को पार कर रहा है, क्योंकि लद्दाख के ग्रामीण इलाके में जाने का कोई और रास्ता नहीं था. ऐसे में पीपीई किट पहने हुए डॉक्टर्स जेसीबी में बैठकर ही चल पड़े. लद्दाख के सांसद सेरिंग नामग्याल ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा किया है, जिसमें चार हेल्थवर्कर्स जेसीबी के आगे के हिस्से में बैठे हुए हैं. Salute to our #CovidWarriors. A team of #Covid warriors crossing river to render their services in rural Ladakh. Stay Home, Stay Safe, Stay Healthy and Cooperate the Covid Warriors. pic.twitter.com/cAgYjGGkxQ
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








