
लद्दाख में हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, पेंगॉन्ग लेक पर बना रहा एक और पुल
AajTak
ये लद्दाख में चीन की साजिशों की वो तस्वीर है, जिसमें में वो भारत के खिलाफ अवैध निर्माण कर रहा है. सेटेलाइट तस्वीरों वाला सबूत ये बताता है कि चीन पेंगॉन्ग झील पर एक और अवैध पुल बनाने में जुटा है.
लद्दाख में पेंगॉन्ग लेक पर चीन का दुस्साहस सामने आया है. यहां चीन एक और पुल का निर्माण कर रहा है. हाल ही में कुछ नई सेटेलाइट तस्वीरों से ये खुलासा हुआ है. इस पुल से चीन ने एक बार फिर एलएसी पर अपना दबदबा बढ़ाने का प्लान तैयार किया है. पेंगॉन्ग झील पर चीन ने एक पुल पहले ही बनाया हुआ है, उसी के बगल में एक चौड़ा प्लैटफॉर्म बनाया जा रहा है, जो आगे एक पुल में तब्दील होने वाला है.
आखिर इस निर्माण के पीछे चीन की असल मंशा क्या है और ये भारत के लिए कितनी चिंता का विषय है, ये सारे जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेंगे.
जहां 5 महीने पहले पुल बनाया था, ठीक उसी के बगल में निर्माण
ये लद्दाख में चीन की साजिशों की वो तस्वीर है, जिसमें में वो भारत के खिलाफ अवैध निर्माण कर रहा है. सेटेलाइट तस्वीरों वाला सबूत ये बताता है कि चीन पेंगॉन्ग झील पर एक और अवैध पुल बनाने में जुटा है. इसी साल जनवरी में चीन ने पेंगॉन्ग झील पर 8 मीटर चौड़े और 315 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया था. अब ठीक इसी पुल के बगल में दूसरा पुल चीन बना रहा है.
1958 से इस इलाके में कब्जा किए है चीन
सेटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि दूसरे पुल के निर्माण के लिए पहले पुल का इस्तेमाल सर्विस पुल के रूप में किया जा रहा है, ये पुल पहले से काफी बड़ा और चौड़ा है. आजतक को मिली इन सेटेलाइट तस्वीर में दिख रहा है कि पेंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे को दक्षिणी किनारे से जोड़ने वाला ये ब्रिज उस क्षेत्र में बन रहा है जो 1958 से चीन के कब्जे में है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











