
लद्दाख बॉर्डर पर तैनात चीनी सैनिकों से जिनपिंग ने की बात, युद्ध तैयारियों का लिया जायजा, पूछा- फ्रेश सब्जी मिल रही है?
AajTak
चीन की चालें और जिनपिंग के कदमों पर सहज ही भरोसा नहीं किया जा सकता है. अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद जिनपिंग ने कुछ ऐसा किया है जिसे भारत के लिए खास संदेश माना जा सकता है. जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख में तैनात चीनी सैनिकों के साथ बातचीत की है और युद्ध तैयारियों का जायजा लिया.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात चीनी सैनिकों के साथ वीडियो लिंक के जरिये बातचीत की है. शी जिनपिंग ने इन सैनिकों को पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के हेडक्वार्टर से संबोधित किया और सैनिकों की युद्ध तैयारियों का जायजा लिया. चीन की सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है.
पूर्वी लद्दाख स्थित भारत-चीन का बॉर्डर दुर्गम स्थानों में से एक है. यहां सर्दियों में तापमान शून्य से 20-30 डिग्री तक नीचे चला जाता है. यहां भारत और चीन के हजारों सैनिक सरहद की हिफाजत में तैनात हैं. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल में हुए टकराव के बाद ये अहम मौका है जब जिनपिंग ने लद्दाख बॉर्डर में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की है.
जिनपिंग ने जाना- युद्ध के लिए कितनी तैयार है चीनी सेना
शी जिनपिंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस सैनिकों से संवाद किया. चीन की सरकारी मीडिया की ओर से जारी वीडियो में कहा गया कि जिनपिंग ने इस जगह पर तैनात सैनिकों को कहा कि 'हाल के समय में इस क्षेत्र में लगातार बदलाव आ रहा है', और किस तरह इस बदलाव ने आर्मी पर असर डाला है. बता दें कि शी जिनपिंग कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के महासचिव भी हैं साथ ही वह पीएलए के कमांडर इन चीफ भी हैं.
सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान जिनपिंग ने इस बात का भी जायजा लिया कि चीनी जवान युद्ध के लिए कितने तैयार है. चीन की एजेंसियों के अनुसार एक सैनिक ने जिनपिंग को कहा कि 24 घंटे सजग होकर बॉर्डर की निगरानी कर रहे हैं.
बता दें कि चीन का नया साल शुरू होने वाला है. इस मौके पर जिनपिंग चीन के सैनिकों से संवाद कर रहे हैं. जिनपिंग ने पीएलए, पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स और सेना में तैनात नागरिकों, रिजर्व जवानों से मुलाकात कर रहे हैं और नए साल की बधाई दे रहे हैं. इसी दौरान खुंजरेब में एक बॉर्डर प्वाइंट पर तैनात चीनी सैनिकों के साथ जिनपिंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











