
'लड़के हैं, गलती हो जाती है' BJP सरकार में ऐसा नहीं कहा जाता, CM योगी का अखिलेश को जवाब
AajTak
UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में यह नहीं कहा जाता है कि 'लड़के हैं, गलती हो जाती है', यहां अपराधियों को सजा दी जाती है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा में दूसरे दिन राजनीतिक दलों और नेताओं ने राज्यपाल के भाषण पर चर्चा की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार पर कई सवाल उठाए. समाजवादी पार्टी के नेता ने चंदौली, प्रयागराज और अलीपुर की घटनाओं का जिक्र भी किया और मुख्यमंत्री से इसका जवाब भी मांगा. साथ ही यह भी पूछा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध राकेने के लिए सरकार के पास क्या नीति है?
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने तीखा वार करते हुए कहा, भाजपा सरकार अपराधियों खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है. यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. भाजपा की सरकार में यह नहीं कहा जाता है कि 'लड़के हैं...गलती कर देते हैं.'
सीएम ने आगे कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई होती है. उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष हर उस अपराधी का समर्थन करते हैं जो प्रदेश में अराजकता के पर्याय थे. गुंडागर्दी जिनका पेशा बन चुका था.
उन्होंने कहा कि बीते पांच साल के दौरान कानून व्यवस्था बेहतर होने के चलते ही इस सरकार को फिर से व्यापक जनसमर्थन मिला है. प्रत्यक्ष को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है.
गौरतलब है कि बलात्कार के लिए मौत की सजा का विरोध करते हुए साल 2014 में अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक रैली में कथित तौर पर कहा था, "लडके, लड़के हैं. गलती हो जाती है. सपा नेता के इस बयान की भारी आलोचना हुई थी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










