
लड़की ने घर से 11 लाख कैश चुराए, फिर स्कूल के साथियों में बांट दिए!
AajTak
एक लड़की पर आरोप लगा है कि उसने दादी के 11 लाख रुपए चुरा लिए, इसके बाद ये पैसे स्कूल में बांट दिए. हालांकि, कुछ धनराशि पुलिस को मिल गई है. पुलिस बाकी धनराशि की तलाश कर रही है. वहीं लड़की ने पुलिस से कहा कि उसने पैसे बांटने को लेकर अपनी दादी से अनुमति ली थी.
14 साल की एक लड़की पर आरोप लगा है कि उसने घर से 11 लाख रुपये लेकर स्कूल के साथियों में बांट दिए. उसने कथित तौर पर दादी के 11 लाख रुपए चुराए और फिर इन पैसों को स्कूल में स्टूडेंट्स के बीच बांट दिया. बताया जा रहा है कि ये पैसे, उसकी दादी की जीवनभर की जमा-पूंजी थी.
ये घटना फ्लोरिडा (अमेरिका) की है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. कुछ धनराशि पुलिस को लड़की के बैग से बरामद हुई है.
द मैरियन काउंटी शेरिफ पुलिस ऑफिस का बयान भी इस मामले में आया है. उनका कहना है कि जो रुपए लड़की ने कथित तौर पर चोरी किए वह उसके ग्रैंड पैरेंट्स की जीवन भर की सेविंग थी. ये पैसे लड़की की दादी ने घर बेचकर जमा किए थे.
इस मामले में लेक वियर मिडिल स्कूल से पैरेंटस के पास वॉइसमेल आया था जिसमें उनसे कहा गया था कि वे सभी अपने बच्चों से पूछताछ करें.
इस वॉइसमेल के बाद एक बच्चे की पैरेट, मिशेल स्पॉल्डिंग (Michelle Spaulding) चौंक गईं. उन्होंने KDFW से बातचीत में कहा- 'मेरा बच्चा मेरे पास आया और उसने मुझसे पूछा कि क्या मुझे 8 हजार रुपए (100 डॉलर) चाहिए.' लेकिन मैंने उससे कहा कि यह जरूर चुराया हुआ पैसा है. मिशेल ने इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी.
मिशेल स्पॉल्डिंग ने कहा कि उन्हें उस परिवार के बारे में सोचकर बहुत खराब लग रहा है, जिनके पैसे चुराए गए हैं. मिशेल ने उम्मीद जताई कि परिवार को पूरा पैसा मिल जाएगा.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






