
लड़की के प्यार में डूबी 2 बच्चों की मां, लोगों ने पूछा- पति का क्या होगा?
AajTak
एक महिला ने 6 साल के रिलेशनशिप के बाद अपने पति को तलाक दे दिया. फिर वो एक लड़की के साथ ही रिलेशनशिप में आ गई. महिला ने इसे लेकर कहा- एक तय समय पर ही हम खुद की पहचान कर पाते हैं.
मशहूर स्कॉटिश सिंगर और सॉन्ग राइटर इमेली सैंडी ने हाल ही में ये खुलासा किया था कि वह एक लड़की से प्यार करती हैं. उन्हें उसके साथ सबसे ज्यादा खुशी महसूस होती है. इससे पहले उन्होंने एक लड़के से शादी की थी. लेकिन बाद में उससे तलाक ले लिया.
अब एक और महिला ने एक ऐसा ही एक्सपीरिंस शेयर किया है. वह पहले स्ट्रेट रिलेशनशिप में थीं. लेकिन बाद में उन्हें एक लड़की से ही प्यार हो गया. लिंडा फ्रूट नाम की इस महिला ने पहले तो एक लड़के से शादी की. वह दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे और उनके दो बच्चे भी हैं.
लेकिन कोविड महामारी के दौरान लिंडा को एक लड़की से ही मोहब्बत हो गई. वो दोनों सेम सेक्स रिलेशनशिप में आ गए. अब वह दोनों साथ रह रहे हैं. इस रिश्ते को लेकर लिंडा ने एक वीडियो बनाया है.
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिंडा लिखती हैं- मैंने टिकटॉक ज्वाइन करने के बाद महसूस किया कि मैं लड़कियों की तरफ खींची चली जाती हूं. लेकिन मैं अपने पति के साथ 6 सालों से रह रही थी.
लिंडा ने कहा- एक तय समय पर ही हम खुद की पहचान कर पाते हैं.
लिंडा ने कहा- टिकटॉक का एल्गोरिदम आपको वैसा ही कॉन्टेंट बार-बार दिखाता जो आपको पसंद हो. एक दिन मेरे फीड में एक टैटू आर्टिस्ट दिखी. वो बहुत सुंदर दिख रही थी और उस समय उसके पास काले रंग के लंबे बाल थे. मैं मानती हूं कि मुझे लड़कियां भी पसंद आती हैं. क्योंकि मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












