
लड़की के पेट, पीठ और छाती पर चाकू से किए वार, फिर काट लिया खुद भी गला
AajTak
Bihar News: कैमूर जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक हैवान बन गया. उसने लड़की के पेट, पीठ, गले और छाती पर चाकू से वार किए. चीख पुकार सुनकर लड़की की भाभी मौके पर पहुंची. इससे पहले वो कुछ समझ पाती लड़के ने अपना भी गला काट लिया. घटना की सूचना मिलते ही भीड़ लग गई.
बिहार के कैमूर जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर, शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कई दिनों से एक युवक लड़की को परेशान कर रहा था. गुरुवार को वह घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने पर उसने चाकू से कई वार किए.
चीख-पुकार सुनकर लड़की की भाभी दौड़कर आई लेकिन बेखौफ युवक लड़की पर चाकू से हमले करता रहा. इसी बीच उसने अपना भी गला काट लिया. आनन-फानन ग्रामीणों ने उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया.
छत से लड़की के घर में घुसा था
मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों का घर भी आमने-सामने है. लड़का छत से लड़की के घर में घुसा था. इसके बाद उसने हमला किया. इसी बीच उसने खुद का भी गला काट लिया.
लड़के के खिलाफ शिकायत दी

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











