
लड़कियों ने ठुकरा दिया Love प्रपोजल, बदला लेने के लिए युवकों ने छपवाकर बांट दिए अश्लील पोस्टर
AajTak
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में दो लड़कियों ने जब Love प्रपोजल ठुकरा दिया तो दो युवक गुस्से में आ गए. दोनों ने लड़कियों के अश्लील पोस्टर छपवाकर गांव में बांट दिए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो लड़कियों को गांव के युवकों ने प्रपोज किया था, जिसे लड़कियों ने रिजेक्ट कर दिया. इसके बाद गुस्साए युवकों ने दोनों लड़कियों के आपत्तिजनक पोस्टर छपवाए और पूरे गांव में बांट दिए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर के रहने वाले दो लड़के गांव की लड़कियों के पीछे पड़े थे. दोनों ने लड़कियों के सामने प्रेम-प्रसंग को लेकर प्रपोज किया, जिसे लड़कियों ने रिजेक्ट कर दिया. इस बात को लेकर दोनों बेहद नाराज हो गए. दोनों ने रिजेक्शन का बदला लेने के लिए शर्मनाक हरकत की.
पोस्टर में फोटो सहित मोबाइल नंबर लिखवाया
दोनों युवकों ने लड़कियों के आपत्तिजनक पोस्टर छपवाए, जिन पर लड़कियों की फोटो के साथ ही उनका मोबाइल नंबर भी डाल दिया था. युवकों ने आपत्तिजनक पोस्टर पूरे गांव में डाल दिए. लोगों की नजर जब पोस्टरों पर पड़ी तो वे हैरान रह गए.
पोस्टर को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया. जब लड़कियों के परिजनों को इस बात की खबर लगी तो वे तुरंत थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की. पुलिस ने लड़कियों के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट, अन्य की तलाश जारी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











