
लगातार 60 घंटे लेटकर जीत लिए 28 हजार रुपये, साथ में डिनर-राफ्टिंग फ्री
AajTak
काम था केवल लेटना...जो जितनी देर तक लेटता वही अजीबोगरीब कंपटीशन का विजेता बनता. कंपटीशन के विजेता को हजारों रुपए इनाम में मिले हैं. रेस्टोरेंट में लंच और वीकेंड स्टे भी 'पुरस्कार' के तौर पर मिला. कंपटीशन 12वीं बार आयोजित हुआ. हालांकि, विजेता को बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
एक अजीबोगरीब कंपटीशन में प्रतियोगी को लेटने का टास्क दिया गया था. जो जितनी देर तक लेटता, वही इस कंपटीशन का विजेता बनता. एक शख्स ने इस कंपटीशन को जीत लिया. विजेता शख्स 60 घंटे तक जमीन पर लेटा रहा, इस तरह वह 'Lying Down Championship' कंपटीशन का विजेता बन गया.
यह प्रतियोगिता दक्षिणी पूर्वी यूरोपियन देश मोंटेनेग्रो (Montenegro) के ब्रेंजा (Brenza) गांव में आयोजित हुई थी. जो विजेता बने उनका नाम Žarko Pejanović है. उनको इनामी राशि के तौर पर 28 हजार रुपए मिले. रेस्टोरेंट में दो लोगों को लंच करने का मौका भी मिला है. 'मोंटेनेग्रो' के गांव में भी वीकेंड स्टे भी इनाम स्वरूप मिला है, जहां वह राफ्टिंग का आनंद उठा सकेंगे.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विश्वास कीजिए यह उनके लिए बहुत आसान था. उन्होंने तो वार्मअप भी नहीं किया.
इवेंट का आयोजन एक पार्क में किया गया था. जहां Žarko Pejanović के साथ 9 और प्रतियोगी भी थे. लेकिन एक के बाद एक अन्य सभी उठने लगे. अंत में Žarko Pejanović और Vuk Koljenšić रह गए.
इस अजीबोगरीब कंपटीशन में कुछ साल पहले ही एक नियम लागू हुआ, जिसके तहत प्रतियोगी 8 घंटों के बाद टॉयलेट के लिए जा सकता है. इससे यह कंपटीशन थोड़ा आसान हुआ है.
इस नियम के लागू होने के बाद Dubravka Aksic नाम की महिला ने 4 दिन और 21 घंटों तक लेटने का रिकॉर्ड बनाया. वहीं टॉयलेट न जाने का नियम जब लागू था, तब 52 घंटे लेटने का रिकॉर्ड बना था.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












